Breaking News

Parliament News LIVE: ‘विपक्ष को हर चर्चा में हार मिली’, राज्यसभा में बोले जेपी नड्डा

Parliament Monsoon Session News Live Updates: संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को नौंवा दिन है। लोकसभा के बाद अब राज्यसभा मे पेपर लीक से जुड़ा सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया जाएगा। इस पर दोपहर दो बजे से करीब सात घंटे चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता मुकुल वासनिक समेत विपक्ष के कई सांसद बहस में हिस्सा लेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला विधेयक होगा पेश: इसके अलावा, गुरुवार को लोकसभा में ‘सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026’ पर विचार और उसे पारित करने का कार्यक्रम है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की ओर से पेश किए जाने वाले इस विधेयक का मकसद ‘सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956’ में संशोधन करके सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 34 से बढ़ाकर 38 करना है।

एंटी-पेपर लीक बिल: लोकसभा ने बुधवार को सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया। दो दिन की बहस के बाद ध्वनि मत से विधेयक पारित हो गया। हालांकि, लोकसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही। विपक्ष ने सरकार पर छात्रों के खिलाफ 20 जुलाई की पुलिस कार्रवाई के दौरान पुलिस बर्बरता का आदेश देने का आरोप लगाया। इससे सदन में हंगामा मच गया और सत्ता पक्ष की ओर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। बिल के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें…

About The Author

Related posts