Breaking News

गर्लफ्रेंड से अलग होना बर्दाश्त नहीं कर पाया शख्स, होटल में बुक किया कमरा, घरवालों से मांगी माफी और कहा- उसे खबर दे देना

प्रेमिका से अलगाव से दुखी 27 साल के शख्स ने दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक होटल के कमरे में कथित तौर पर पंखें से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसने एक पत्र छोड़ा है जिसमें उसने अपने परिवार से माफी मांगी है और अनुरोध किया कि प्रेमिका को उसकी मौत के बारे में सूचित किया जाए। पुलिस ने कहा कि उन्हें मंगलवार रात 11.09 बजे नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास एक होटल से एक सूचना मिली की एक मेहमान ने एक कमरे में फंदा लगा लिया है।

होटल में बुक किया कमरा

मृतक की पहचान शकूरपुर निवासी के रूप में हुई, जो पीतमपुरा की एक कंपनी में काम करता था। पुलिस के मुताबिक, उसने करीब 11.30 बजे कमरा लिया और होटल कर्मचारियों से कहा था कि वह शाम 7 बजे तक होटल से चला जाएगा। सूत्रों ने कहा, “जब उसने कमरा खाली नहीं किया, तो होटल के कर्मचारियों ने दरवाज़े को बार-बार खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर, उन्होंने अतिरिक्त चाबी से कमरा खोला तो व्यक्ति को बेडशीट की मदद से छत के पंखे से लटका हुआ पाया।”

घरवालों से मांगी माफी

सूत्रों ने कहा कि कमरे से एक हस्तलिखित पत्र बरामद हुआ जिसमें उसने परिजनों से माफी मांगी है और कहा है कि वह प्रेमिका के बिना नहीं रह सकता। पत्र में युवक ने अंतिम संस्कार से पहले महिला को उसकी मौत की सूचना देने का भी अनुरोध किया है। निरीक्षण के दौरान, पुलिस को बाथरूम में खून के धब्बे और व्यक्ति की बायीं कलाई पर मामूली चोट के निशान मिले, जिनसे पता चलता है कि उसने फंदा लगाने से पहले अपनी कलाई काटकर जीवन समाप्त करने का प्रयास किया था। सूत्रों ने कहा कि अपराध और फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल की जांच की और अब तक किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं हुआ है। वाराणसी में महिला टीचर ने 5 साल के बच्चे के साथ की बर्बरता, चाकू गर्म कर दी दर्दनाक सजा; जानें पूरा मामला

About The Author

Related posts