Breaking News

मुख्यमंत्री योगी ने किया गाजियाबाद नगर निगम की ‘कॉफी टेबल बुक’ का अनावरण

अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण सुधार कार्यों की जमकर की सराहना

Ghaziabad गाजियाबाद (18 जुलाई 2026) गाजियाबाद दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने गाजियाबाद नगर निगम (GNN) के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण सुधार हेतु चल रहे ऐतिहासिक कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया । इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम के अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए शहर को स्वच्छ, सुंदर और डस्ट-फ्री बनाने के लिए पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित इस उच्च स्तरीय कार्यक्रम में महापौर सुनीता दयाल, सांसद अतुल गर्ग, स्थानीय विधायकों सहित शहर के तमाम वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गाजियाबाद नगर निगम की विशेष ‘कॉफी टेबल बुक’ का अनावरण किया गया। 40 पृष्ठों की इस भव्य पुस्तक में पिछले ढाई वर्षों के भीतर शहर को धूल मुक्त बनाने, वायु गुणवत्ता (AQI) में सुधार करने और स्वच्छता के क्षेत्र में हुए युगांतकारी बदलावों को रेखांकित किया गया है।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया कि गाजियाबाद में ‘इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल’ के तहत कचरा प्रबंधन को पूरी तरह डिजिटल और वैज्ञानिक रूप दिया गया है। प्रस्तुतीकरण में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं को शामिल किया गया:

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों की VTMS (Vehicle Tracking Management System) के जरिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। एमआरएफ (MRF) सेंटर, ट्रांसफर स्टेशन और प्रोसेसिंग यूनिट के जरिए गीले व सूखे कचरे का शत-प्रतिशत पुनरुत्पाद (Recycle) किया जा रहा है।

टीएसटीपी (TSTP) प्लांट के माध्यम से शोधित किए गए जल (Treated Water) को औद्योगिक इकाइयों को आपूर्ति कर भूजल की बचत की जा रही है।

शहर के पुराने गार्बेज पॉइंट्स (कूड़ाघरों) को पूरी तरह हटाकर वहां नर्सरी व प्लांटेशन को बढ़ावा दिया गया है। सड़कों को धूल मुक्त करने के लिए वॉटर स्प्रिंकलर, एंटी-स्मॉग गन और सेंट्रल वर्ज पर बड़े पैमाने पर हरियाली विकसित की जा रही है।

‘स्वच्छता लैब’ के माध्यम से स्कूली छात्रों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही ‘स्वच्छ मोहल्ला स्क्वायड’, ‘ग्लास अप-साइक्लिंग केंद्र’, ‘कम्युनिटी कंपोस्टिंग’ और ‘आरआरआर (RRR) सेंटर’ जैसी अनूठी पहल जमीन पर उतारी गई हैं।
गाजियाबाद नगर निगम के सतत विकास (Sustainable Development) और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर किए जा रहे इन कार्यों की उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने भी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि गाजियाबाद ने स्वच्छता और पर्यावरण सुधार में एक बेहतरीन नजीर पेश की है। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास और स्वच्छता की इस रफ्तार को इसी तरह आगे भी बनाए रखा जाए।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *