Breaking News

CBI का शिकंजा, रिश्वतखोरी मामले में हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी गिरफ्तार

New Delhi नई दिल्ली(4 जुलाई 2026)सीबीआई (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा कैडर के 2012 बैच के एक सीनियर IPS अधिकारी को गिरफ्तार किया है। उक्त अधिकारी वर्तमान में दिल्ली में ब्यूरो ऑफ़ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) में सेंट्रल डेपुटेशन (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति) पर तैनात हैं। CBI ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में 8 जून 2026 को दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर और दो अन्य निजी व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।साजिश का पर्दाफाश जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी IPS अधिकारी ने पुडुचेरी में नकली दवाओं की बिक्री से जुड़े एक मामले में आरोपियों को राहत दिलाने के नाम पर अवैध रिश्वत की मांग की थी।अधिकारी ने दावा किया था कि वह अपने व्यक्तिगत प्रभाव और रसूख का इस्तेमाल कर CBI जांच का सामना कर रहे निजी व्यक्तियों को बचा इस मामले में CBI की टीम का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अब तक इस कार्रवाई में IPS अधिकारी के अलावा दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर और 6 अन्य प्राइवेट लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कैश बरामदगी ट्रैप के दौरान लगभग 25 लाख रुपये की रिश्वत राशि और तलाशी में 90 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।दस्तावेज व सबूतजांच के दौरान कई अहम और संवेदनशील दस्तावेज जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार IPS अधिकारी से जुड़े कई ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया । इस दौरान कई महत्वपूर्ण डिजिटल डिवाइस, हार्ड डिस्क और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।CBI के अधिकारियों के मुताबिक, इस पूरे रैकेट की कड़ियों को जोड़ने के लिए मामले की गहन जांच अभी जारी है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *