Breaking News

sampurn samadhan divas जन समस्या के लिए जन-सुनवाई ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’, मौके पर निपटे 15 मामले

Ghaziabad गाजियाबाद (6 जुलाई 2026) जिला प्रशासन ने जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए कमर कसी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में जनपद की तीनों तहसीलों मोदीनगर, लोनी और सदर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया। शासन के निर्देशानुसार महीने के प्रथम शनिवार को इसका आयोजन किया जाता है, इस दौरान तीनों तहसीलों को मिलाकर कुल 197 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के लिए सौंप दिया गया है।

तहसील अध्यक्षता मे  प्राप्त शिकायतें मौके पर निस्तारण उपस्थित अधिकारी मोदीनगर मुख्य विकास अधिकारी (CDO)  कुमार सौरभ 8003 एसडीएम अजीत कुमार सिंह, तहसीलदार, राजस्व, पुलिस व नगर पालिका टीमलोनीएडीएम (L/A)  अवनीश सिंह 7004तहसीलदार सदर एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी सदर एसडीएम अरुण दीक्षित 4708 तहसीलदार, राजस्व, पुलिस, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की टीम ।

समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, नगर निगम और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी मौके पर मुस्तैद रहे। अधिकारियों ने मातहतों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जन-शिकायतों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बाकी बची फाइलों का भी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाएगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *