New Delhi
नई दिल्ली (2 जुलाई 2026) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु की पत्थर खदान में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की । उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति वे अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा “कर्नाटक के बेंगलुरु शहरी जिले में पत्थर की खदान में हुई दुर्घटना में जीवन क्षति के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं”।