Breaking News

Greater Noida Authority हिंडन पुल के लिए गाइडलाइन, डेढ़ महीने तक एक लेन रहेगी बंद

Greater Noida 

ग्रेटर नोएडा (8 जून 2026) नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (ग्रेनो वेस्ट) को जोड़ने वाली सड़क पर मैस्टिक (Mastic) बिछाने का कार्य शुरु हो रहा है । यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के सुझाव पर एक-एक लेन पर चरणबद्ध तरीके से काम पूरा किया जाएगा।

हिंडन पुल पर दोनों तरफ (चार मूर्ति चौक से नोएडा जाने और नोएडा से चार मूर्ति चौक आने वाले मार्ग) पर सड़क काफी जर्जर हालत में है, जिसके कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है और जाम की समस्या  बनी रहती है। वर्तमान में चार मूर्ति चौक पर अंडरपास का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की मंशा है कि अंडरपास के साथ ही हिंडन पुल की सड़क का काम भी पूरा हो जाए, ताकि भविष्य में वाहन चालकों को एक साथ सुगम सफर किया जा सके।

प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि मैस्टिक का कार्य मंगलवार से चरणबद्ध तरीके से शुरू हो रहे इस कार्य को पूरा होने में लगभग डेढ़ महीने (45 दिन) का समय लगेगा।

इस व्यवस्था का सफलतापूर्वक ट्रायल कर लिया जा चुका है।

पहले चरण में नोएडा से चार मूर्ति चौक आने वाली सड़क की एक लेन पर काम शुरू होगा। काम के दौरान यह लेन पूरी तरह बंद रहेगी।

एक लेन का काम पूरा होने के बाद ही दूसरी लेन को हाथ में लिया जाएगा।

प्राधिकरण की वाहन चालकों से अपील
“सड़क की मरम्मत का यह काम बेहद जरूरी है। मंगलवार से शुरू होने वाले इस कार्य के दौरान रूट पर थोड़ा दबाव बढ़ सकता है। हम सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हैं, ताकि इस काम को समय पर पूरा किया जा सके।”
एके सिंह, जीएम प्रोजेक्ट (ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण)
चूंकि अगले डेढ़ महीने तक हिंडन पुल पर एक लेन बंद रहेगी, इसलिए पीक आवर्स (सुबह और शाम के समय) में निकलने वाले लोग थोड़ा पहले चलें या वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *