Breaking News

Cockroach Janata Party युवा शक्ति की हुंकार, पेपर लीक मामले को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र

NEET-UG Paper Leak  नई दिल्ली(6जून 2026) देश के भविष्य को सुरक्षित करने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए युवाओं और छात्रों ने एकजुट होकर एक अभूतपूर्व आंदोलन की शुरुआत की है। नीट-यूजी (NEET-UG) के अलावा कई अन्य प्रमुख परीक्षाओं में हुए पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और युवाओं में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ भारी नाराजगी है। जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर युवा अब सीधे तौर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

इस आंदोलन को तब और गति मिली जब हाल ही में सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक सुर्खियों में आई ‘CJP’ (कॉकरोच जनता पार्टी) के बैनर तले युवा शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए लामबंद हुए। दिल्ली पुलिस ने भी लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करते हुए इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को अपनी स्वीकृति दे दी है।

इस आंदोलन की सबसे प्रेरणादायक बात इसका व्यापक और एकजुट स्वरूप है। कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से चर्चा में आए युवा एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके ने देश के छात्रों की आवाज को ताकत देने के लिए अमेरिका से भारत लौटते ही इस आंदोलन की कमान संभाल ली। युवाओं के इस जज्बे को समाज के प्रतिष्ठित और वरिष्ठ दिग्गजों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। देश के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक भी युवाओं के सुर में सुर मिलाने के लिए इस प्रदर्शन में व्यक्तिगत रूप से शरीक हुए।

इस आंदोलन से एक बात पूरी तरह साफ हो गई है कि जब देश का युवा अपने अधिकारों और देश के भविष्य के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाता है, तो उसे दबाया नहीं जा सकता। युवाओं का यह संकल्प देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करने का काम कर रहा है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *