Ghaziabad
गाजियाबाद( 2 जून 2026) मिशन शक्ति के तहत पुलिस के चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अन्तर्गत थाना विजयनगर पुलिस की टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए दो गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सौंप दिया है।
बच्चों के गुम होने की सूचना मिलते ही थाना विजयनगर पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन शुरु की । पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य उपलब्ध संसाधनों के आधार लगातार प्रयास किए। पुलिस की सक्रिय कार्यवाही एवं अथक प्रयासों के फलस्वरूप दोनों बच्चों को सकुशल बरामद किया गया।
बरामदगी के बाद काग़ज़ी कार्यवाही को पूर्ण करते हुए दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। उन्होंने थाना विजयनगर पुलिस की मिशन शक्ति टीम का आभार प्रकट करते हुए पुलिस की कार्यशैली और संवेदनशीलता की सराहना की।