Ghaziabad
गाजियाबाद(23 मई 2026) नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मोहन नगर जोन में कराए जा रहे निर्माण के कार्यों का जायजा लिया।। उन्होंने मोहन नगर जोनल कार्यालय तथा शॉपिंग कंपलेक्स पर चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण निर्माण विभाग टीम के साथ किया। मौके पर चल रहे कार्यों की प्रगति पर समीक्षा की। निर्धारित ड्राइंग के क्रम में चल रहे कार्यों को मैच किया गया, कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने, निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी व टीम उपस्थिति थी।
इसके बारे में जानकारी देते हुए मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मोहन नगर जोन अंतर्गत बन रहे नए मोहन नगर जोनल कार्यालय जिसमें 12 करोड़ लागत आ रही चार मंजिल का शॉपिंग कंपलेक्स जिसमें 32 दुकान होगी अप्रैल 2027 तक कार्य पूर्ण करने की तिथि निर्धारित है फाउंडेशन का कार्य किया जा रहा हैl
नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान दोनों प्रोजेक्ट को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए बारीकी से चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग करने के लिए निर्माण विभाग टीम को कहा। संबंधित ठेकेदार को भी नियमों का पालन करते हुए प्रोजेक्ट कंप्लीट करने और जन सुविधा को ध्यान में रखने के लिए कहा ।