Ghaziabad
गाजियाबाद(23 मई 2026) शहर में गौ-माताओं के लिए ‘परिवार सांवरे का’ संस्था ने भव्य छप्पन भोग भंडारे का आयोजन किया, जिसमें 56 प्रकार के फल और सब्जियां अर्पित कीं ।
योगाचार्य देवेंद्र हितकारी ने इस मौके पर कहा कि शादियों में बहुत सारा अन्न डस्टबिन में लोग डाल देते है, शादियों में होने वाली भोजन की बर्बादी पर चिंता जताते हुए अपील की कि जूठन छोड़ने के बजाय, अतिरिक्त भोजन गौशालाओं तक पहुँचाया जाए, संस्था ने समाज से अपनी कमाई का कुछ अंश गौ-सेवा (चारा व भूसा) में लगाने का आग्रह किया ताकि कोई भी गाय भूखी न रहे, इस पुनीत कार्य में दिनेश गोयल, सुशील प्रधान, अनिल अग्रवाल, प्रदीप सिंघल और केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा के निजी सचिव विजय वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक और पार्षद शामिल हुए ।