bijnor
बिजनौर (20 अप्रैल 2026) धामपुर सोमवार रात धामपुर नूरपुर रोड पर भीषण हादसे में दो युवको की मौत हो गई।
नींदड़ू पेट्रोल पंप के नज़दीक हुई बाइकों की भिड़ंत ने न सिर्फ दो घरों को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे इलाके को झकझोर दिया है।
शेरकोट निवासी कैफ (21 वर्ष) अपने पिता का इकलौता बेटा था। नींदड़ू निवासी समीर (22 वर्ष) की मौत से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।