Breaking News

आशा भोंसलेः- संगीत की एक युगान्तरकारी आवाज़

#Asha Bhonsle भारतीय संगीत जगत में जब भी बहुमुखी प्रतिभा और ऊर्जा की बात होती है, तो एक ही नाम जेहन में सबसे पहले आता है— आशा भोंसले। उन्हें केवल एक गायिका कहना उनके व्यक्तित्व के साथ न्याय नहीं होगा; वे अपने आप में संगीत की एक चलती-फिरती संस्था हैं।

बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर पीढ़ी की पसंद,

आशा ताई की सबसे बड़ी विशेषता उनकी आवाज़ का लचीलापन है। जहाँ उन्होंने ‘दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ’ जैसे गीतों से बच्चों का दिल जीता, वहीं ‘इन आँखों की मस्ती के’ जैसी गजलों से परिपक्व श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उनकी आवाज़ में वो जादू है जो हर आयु वर्ग के इंसान को अपना बना लेता है।

गायन की हर विधा में अग्रणी

आशा भोंसले ने खुद को कभी किसी एक दायरे में सीमित नहीं रखा। उन्होंने शास्त्रीय संगीत, गजल, पॉप, कव्वाली और भजन—हर शैली में अपनी धाक जमाई।

उन्होंने बच्चों के लिए  कई शरारती और सुरीले गीत गाए हैं जो आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं जिनमें ये चमन हमारा अपना है इस देस पे अपना राज है(अब दिल्ली दूर नहीं), दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ (फिल्म  घराना),नन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुटठी में क्या हैबूट पालिश,

  • पाश्चात्य (पॉप) संगीत: ‘दम मारो दम’ और ‘पिया तू अब तो आजा’ जैसे गानों से उन्होंने भारतीय संगीत में एक नई आधुनिकता फूंकी।

आर .डी. बर्मन के साथ मिलकर उन्होंने बॉलीवुड में पाश्चात्य संगीत की क्रांति ला दी थी, दम मारो दम (फिल्म: हरे रामा हरे कृष्णा), पिया तू अब तो आजा (फिल्म: कारवाँ), ओ हसीना ज़ुल्फों वाली (फिल्म: तीसरी मंज़िल), आजा आजा मैं हूँ प्यार तेरा (फिल्म: तीसरी मंज़िल)

  • शास्त्रीय गायन ‘उमराव जान’ जैसी फिल्मों में उनके द्वारा गाई गई गजलें आज भी संगीत के विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल हैं।

उनकी शास्त्रीय गायकी की गहराई इन गीतों में बखूबी झलकती है, दिल चीज़ क्या है आप मेरी जान लीजिए (फिल्म: उमराव जान – गज़ल/शास्त्रीय), इन आँखों की मस्ती के मस्ताने हज़ारों हैं (फिल्म: उमराव जान), झूठे नैना बोले (फिल्म: लेकिन), नजर लागी राजा तेरे बंगले पर,

एक अद्भुत और कभी न पूरी होने वाली क्षति

संगीत जगत में आशा भोंसले का योगदान अतुलनीय है। उनकी आवाज़ की खनक और हर शब्द को जीवंत कर देने की कला उन्हें ‘अद्भुत’ बनाती है। यदि भारतीय संगीत के फलक से इस आवाज़ की कल्पना की जाए, तो वह रिक्त स्थान कभी भरा नहीं जा सकेगा।

“उनका व्यक्तित्व और उनकी गायकी भारतीय संस्कृति का वो अभिन्न हिस्सा है, जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। संगीत के इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है और रहेगा।”

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *