Breaking News

आवारा कुत्तों से निपटने के लिए नगर निगम का अभियान

nagar nigam गाजियाबाद(8 अप्रैल 2026) आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने और ABC (एनिमल बर्थ कंट्रोल) अभियान को नई रफ्तार देने के लिए नगर निगम ने शहर में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के प्रयासों से गाजियाबाद के प्रत्येक ज़ोन के लिए अलग-अलग डॉग कैचिंग वैन की व्यवस्था कर दी गई है। इसी क्रम में हाल ही में विजयनगर ज़ोन के लिए एक नई वैन का शुभारंभ किया गया।

पहले निगम के पास केवल 4 वैन थीं, लेकिन अब नई वैन आने से आवारा कुत्तों को पकड़ने और नसबंदी अभियान में तेजी आएगी।

यह नई आधुनिक वैन कोटक बैंक ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत निगम को भेंट की है।
इस वैन में टीम के बैठने और श्वानों को पकड़ने वाले उपकरणों को सुरक्षित रखने की विशेष व्यवस्था है।

नगर आयुक्त ने नई वैन को तत्काल विजयनगर क्षेत्र में तैनात करने के निर्देश दिए हैं, जिससे लोकल निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

“नगर निगम का लक्ष्य शहरवासियों की समस्याओं का समाधान करना है। अब हर ज़ोन में वैन होने से हम शिकायतों पर तुरंत एक्शन ले सकेंगे और नसबंदी कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाएंगे।”  विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगर आयुक्त

इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष त्रिपाठी, डॉ. अनुज और विजयनगर के कई पार्षद मौजूद थे, जिन्होंने इस पहल के लिए निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *