1 जून से अब तक सिर्फ 227 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य तौर पर 294.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी देश में अब तक 67.2 मिमी यानी 23% बारिश कम हुई है। वहीं, यूपी के 10 और बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर और उन्नाव समेत यूपी के 36 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बाढ़, लैंडस्लाइड और बारिश से 1.02 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। अब तक 7 लोगों की मौत हुई है और 29 घायल हुए हैं। वहीं, असम के 6 जिलों