चंडीगढ़ में युवक को पुलिसकर्मी ने पीट दिया। वीडियो में पीसीआर में तैनात हेड कॉन्स्टेबल युवक को लगातार 4 सेकेंड में 5 थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना कि युवक सड़क किनारे बैठकर महिलाओं को अश्लील इशारे कर रहा था। परिवार के साथ मार्केट में शॉपिंग करने आए एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत थी। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए पुलिस गई थी। युवक ने कमीज नहीं पहन रखी थी और सड़क किनारे बैठकर लोगों को परेशान कर रहा था। पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह हाथापाई करने लगा था। युवक महिलाओं को कर रहा था अश्ली