Breaking News

सिखों का कत्लेआम करने वाले कर रहे सहिष्णुता की बातः प्रधानमंत्री

invitationनई दिल्ली (2 नवंबर 2015) बिहार में आखिरी चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने 1984 दंगों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस पर बडा हमला बोला। देश में बढती असहिष्णुता को लेकर घिरी अपनी सरकार का बचाव करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर ही देश में सहिष्णुता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होने कहा सोनिया जी आपने तो 35 साल राज किया।
आज 2 नवंबर है। 1984 का दो नवंबर याद करो। इंदिरा गांधी की हत्या हो गई थी। इसके बाद हिंदुस्तान में सिखों का कत्लेआम किया जा रहा था। कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगे थे और उसी 2 नवंबर पर कांग्रेस पार्टी टॉलरेंस पर भाषण दे रही है। कांग्रेस पार्टी डूब मरो, अभी भी सिखों के आंसू नहीं पोंछे गए हैं।
प्रधानमंत्री ने यह हमला गोमांस मामले में दादरी के बिसाहड़ा गांव में एक शख्स की हत्या और कन्नड लेखकर कलबुर्गी की हत्या के विरोध में हाल ही में कई लेखकों, फिल्मकारों और वैज्ञानिकों के सम्मान लौटाए जाने के परिप्रेक्ष्य में कही है। कांग्रेस इसे मुद्दा बनाते हुए लगातार मोदी सरकार और भाजपा पर हमला कर रही है और प्रधानमंत्री पर देश में बढ रही असहिष्णुता पर मोदी के चुप्पी साधने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को इसी मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात करने जा रहे हैं। वे मोदी सरकार के राज में देश में बढ रहे असुरक्षा के माहौल का मुद्दा उठाएंगे।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *