गाजियाबाद(23जुलाई2015)-गाजियाबाद के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार पर व्यापारियों के साथ सौतेला बर्ताव रखने के आरोप लगाया। व्यापारियों के हालात पर चर्चा के लिए उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा से मुलाकात की। और उन्होंने संघटन के मामले पर जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि जिले एवं महानगर की सभी टीमें सर्वसहमति से जल्दी से जल्दी बना दी जायेंगी। गाजियाबाद के व्यापारी नेता नीरज गोयल द्वारा एक प्रेस रिलीज़ के मुताबिक़ इसके अलावा गाजियाबाद के व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल की मौजूदगी में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में गाजियाबाद से अधिक से अधिक व्यापारी पहुंचेंगे। जिले के व्यापारियों ने व्यापार से सम्बन्धित होने वाली कठिनाईयों को भी श्याम बिहारी मिश्रा के सामने रखा। व्यापारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश के व्यापारियों के साथ सौतेला व्यावहार कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से गुलशन भावरी, अजीत निगम, अमित गोयल, विभु गर्ग, अंकुर, सुनील कुमार, दिनेश गुप्ता, नीरज गोयल, देवेन्द्र अग्रवाल आदि व्यापारियों ने मजबूती से अपनी बात रखीं।