Breaking News

राहुल गांधी 19 सितंबर को बिहार जाएंगे

RAHUL GANDHI1
नई दल्ली (9 सितंबर) 2015 महागठबंधन के बैनर तले विधानसभा चुनाव के मैदान में उतर चुकी कांग्रेस जल्द ही चुनावी लड़ाई का आगाज करने वाली है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आने वाली 19 तारीख को बिहार के चंपारण में होंगे। पश्चिमी चंपारण में राहुल गांधी विशाल रैली को संबोधित करेंगे।
भूमि अधिग्रहण कानून को बदले जाने कि निणर्य को मोदी सरकार द्वारा वापस लेने पर वह बिहार के लोगों का अभिवादन करने पहुंच रहे हैं।वहीं बिहार चुनाव की तैयारियों से अलग कांग्रेस भूमि अधिग्रहण पर मोदी सरकार को फिर से घेरने की तैयारी में लगी है। आगामी 20 सितंबर को कांग्रेस भूमि अधिग्रहण पर बड़ी रैली आयोजित कर सकती है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *