Breaking News

मनमानी करने वाले बिल्डर अब नहीं बचेंगे: आदित्यनाथ योगी

YOGI ADITYNATH CHIEF MINISTER UTTAR PRADESHलखनऊ (23 जुलाई 2017)- ग्राहकों से धोखा करने और मनमानी करने वाले बिल्डर अब बच नहीं पाएंगे। ये कहना है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के मुताबिक़ सन 2022 तक सभी के पास अपना मकान होगा।
उन्होंने कहा कि बिल्डरों को विश्वसनीयता बनाए रखने की जरूरत है। शहरों में अवैध कालोनियां बहुत बड़ी समस्या हैं। छोटे-छोटे बिल्डरों ने ऐसी कालोनियां बसा दी हैं, जिसमें जरूरी सुविधाएं नहीं हैं। नाली, सड़क और सीवर आदि की समस्या से ऐसी कालोनियों में बीमारियां फैलती हैं। बिल्डरों को यह ध्यान देना होगा कि अवैध कालोनियां नहीं बसाई जाएं। छोटे बिल्डर अवैध कालोनियां बसा कर चलते बनते हैं और परेशानी सरकार को उठानी पड़ती है।

ADITYNATH YOGI UP CM IN A PROGRAMMमुख्यमंत्री रविवार को यहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रेरा के तहत बिल्डरों पर शिकंजा कसने योजना तैयार की है। मनमानी करने वाले बिल्डर अब बच नहीं पाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 10 लाख लोगों को मकान दिए जाएंगे। इसी तरह शहरी क्षेत्रों में 2 लाख लोगों को मकान देने का लक्ष्य रखा गया है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *