Breaking News

नशे के कारोबारियों के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस की मुहिम-वाहन चोर भी गिरफ्त में

police arrestगाजियाबाद (19 जून 2016) – गाजियाबाद पुलिस इन दिनों नशे का धंधा करने वालों की खबर लेने में जुट गई है। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान गांजा और शराब जैसे नशे का कारोबार करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि वाहन चोरी के आरोप में दो लोगों को जेल की सैर करा दी है। थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने कौशांबी इलाके से विनोद नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस मुख्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक थाना लिंक रोड पुलिस ने भी राजा उर्फ ब्रजेश को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 250 पव्वे देशी मार्का बरामद किये गये हैं। इसके अलावा थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने तीन महिलाओं को लगभग आठ किलो सात सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। जबकि थाना भोजपुर पुलिस ने पिन्टू नाम के एक आरोपी को 48 पव्वा अंग्रेजी गोवा मार्का शराब के साथ धक दबोचा है।
इसके अलावा थाना साहिबाबाद पुलिस ने आबिद को 1 किलो 500 ग्राम डोंडा पाउडर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
उधर थाना विजयनगर पुलिस ने नईम और यूनुस को चोरी की दो बाईक्स के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *