Breaking News

जीवन के लिए लाभकारी मैडिटेशन-लोग इसकी मदद से हो रहे हैं रोगमुक्त:नीरज गोयल

meditation in ghaziabad
गाजियाबाद(27जुलाई2015)- आज के भागदौड़ के जीवन में मैडिटेशन से होने वाले लाभ को समझा बेहद ज़रूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए लैंड क्राफ्ट के गोल्फ कोर्स पार्क में एल्फा मैडिटेशन कराया गया। इस मैडिटेशन में महागुनपुरम, गौर होम्स व् स्वर्णजयन्तिपुरम के साधक भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में सबसे पहले मैडिटेशन एक्सपर्ट मोहर सिंह ने सभी साधको को सातो चक्रों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद राजकुमार त्यागी ने विस्तार से चक्रों के बारे में बताया और मैडिटेशन से होने वाले लाभ के बारे साधकों को बताया। इसके बाद एल्फा मैडिटेशन कराया गया। जहां डॉ सरोज सिरोही, ललित कुमार, अवनीश डागर, ध्यानसिंह काम्बोज, के.के पांडे, व्यास जी, डॉ उमा जोशी, सुविधा पांडे, और शर्मा भी उपस्थित थे। मैडिटेशन करने के दौरान साधको को जो भी अनुभव हुआ उन्होने उसके बारे में अपने अनुभव बताये। इस बारे में सामाजिक कार्यकर्ता नीरज गोयल ने बताया कि यहां प्रत्येक रविवार को मैडिटेशन कराया जा रहा है। और यहां आकर आस पास की सोसाइटी के साधक भी इस मैडिटेशन का लाभ उठा रहे है। नीरज गोयल के मुताबिक आजकल के माहौल में मैडिटेशन करके बहुत से लोग इसका लाभ ले रहे है और शारीरिक व् मानसिक रूप से रोगमुक्त हो रहे है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *