Breaking News

इंदिरा गांधी के प्रगतिशील विचारों से भारत विकासशील देशो में अग्रणी बन सकाः माकन

indra gandhi homage
नई दिल्ली (19 नवम्बर, 2015) पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी के जन्मदिवस के मौके पर गुरुवार को राजीव भवन में उनकी याद में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति की एक सच्ची रहनुमा थी उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी आधुनिक युग की एक प्रगतिशील नेता थीं।
indra उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न तथा पूर्व सोवियत संघ के सहयोग से अंतरिक्ष में वैज्ञानिक गतिविधियों तथा उपलब्धियों में गहरी दिलचस्पी दिखाई जिसकी बदौलत भारत का सिर हमेशा उॅचा होता गया जिन्होंने अपने प्रगतिशील विचारों से भारत को विकासशील देशों में अग्रणी बनाया तथा देश से गरीबी मिटाने के लिए ऐतिहासिक 20-सूत्री कार्यक्रम लागू किया। अजय माकन व अन्य नेताओं ने उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाऐ और उन्हें याद किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के अलावा पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष भीष्म शर्मा, जगजीवन शर्मा, ब्रहम यादव, कुवंर करण सिंह, दिल्ली प्रदेश सेवादल के मुख्य संगठक दिनेश्वर त्यागी, महिला अध्यक्ष बरखा सिंह, महमूद जिया, वीर सिंह धींगान, एल्डरमेन व जिला अध्यक्ष हरी किशन जिंदल, कैलाश जैन, इन्द्रजीत सिंह, सतिन्दर शर्मा, विनोद राणा ने भी पुष्पांजंलि दी।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *