Breaking News

आम आदमी पार्टी सरकार आरोपी विधायक को बचा रही है: बरखा सिंह

dpcc mahila congressनई दिल्ली ( 12 जुलाई, 2016)- दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर कांग्रेस ने हल्ला बोला है। इस बार कांग्रेस का आरोप है कि केजरीवाल सरकार अपने आरोपी विधायक को संरक्षण दे रही है।
दिल्ली कांग्रेस द्वारा एक बयान के मुताबिक़ दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। दिल्ली में महिलाओं के साथ दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अपराधों का आरोप लगाते हुए और महिलाओं के बचाव और उनकी सुरक्षा के लिए दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा बरखा सिंह ने मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को एक ज्ञापन सौंपा। बरखा सिंह ने ज्ञापन में कहा है कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार महिला के विरुद्ध आरोपी विधायक के खिलाफ कार्यवाही करने में असफल रही है। दिल्ली महिला आयोग इस पर कार्यवाही करने में विफल रही है।
बरखा सिंह ने ज्ञापन के जरिए नजीब जंग से यह मांग की है कि वे तुरंत प्रभाव से आप पार्टी की दिल्ली सरकार के क्रिमनल पब्लिक रिप्रजेन्टेटिव को बरखास्त करे। साथ ही यह निर्देश दे कि पुलिस इस तरह के केसों में दोषी के साथ सख्त से सख्त कार्यवाही करे।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *