Breaking News

#Indian Air Force भारतीय वायुसेना का कसौली में हवाई अग्निशमन अभियान

kasauli forest fire

नई दिल्ली (30 मई 2026) कसौली के पास जंगल में 26 मई को आग लगने की खबर मिलते ही भारतीय वायु सेना ने स्थिति का जायज़ा लेने के लिए तुरंत एक चीता हेलीकॉप्टर भेजा गया ।  हालात की गंभीरता को देखते हुए नागरिक प्राधिकरणों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश के कसौली क्षेत्र में लगी भीषण जंगल की आग से निपटने के लिए एमआई-17 वी 5 मीडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टर सफलतापूर्वक तैनात किए गए।

सोलन जिले के कसौली बीट इलाके में करीब 10 हेक्टेयर वन क्षेत्र को अपनी चपेट में लेने वाली भीषण आग ने आवासीय क्षेत्रों, महत्वपूर्ण नागरिक ढांचे और सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती खड़ी कर दी थी।
खराब मौसम और कठिन परिचालन परिस्थितियों के बावजूद अथक परिश्रम करते हुए विमानों की त्वरित सर्विसिंग, मरम्मत व पुनः तैनाती सुनिश्चित की। निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप चौबीसों घंटे निर्बाध हवाई अग्निशमन अभियान लगातार जारी रहा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *