Breaking News

‘ब्लू डॉट्स डेमो डे’ का सफल आयोजन, 16,000 नागरिकों को मिला रोजगार का मंच

Ghaziabad गाजियाबाद, (28 जून 2026) मुख्य विकास अधिकारी  कुमार सौरभ IAS के नेतृत्व और JFC  (जॉइंट फैसिलिटेशन सेंटर) के तत्वावधान में ‘ब्लू डॉट्स डेमो डे’ के दूसरे संस्करण का सफल आयोजन किया गया। यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम एकस्टेप फाउंडेशन और हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन के समन्वय से आयोजित हुआ, जिसमें देशभर के सरकारी प्रतिनिधियों, स्टार्टअप्स और विकास संगठनों ने हिस्सा लिया।

इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें स्थानीय नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं की सुविधा के लिए हिंदी आधारित वॉइस एआई (Voice AI) तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

पिछले 6 महीनों में गाज़ियाबाद के 16,000 से अधिक नागरिकों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया है, स्थानीय नियोक्ताओं के 12,000 से अधिक रोजगार के अवसरों (जिन्हें ‘ब्लू डॉट्स’ नाम दिया गया है) को डिजिटल मंच पर लाइव किया जा चुका है, यह संख्या गाज़ियाबाद के लगभग 50,000 मध्यम आकार के उद्यमों की कुल क्षमता का महज एक शुरुआती हिस्सा है, जो जिले में रोजगार की असीम संभावनाओं को दर्शाता है।
मजबूत नींव तैयार होने के बाद, अब इस प्लेटफॉर्म पर करियर काउंसलिंग, कौशल विकास (Skilling), वेरिफिकेशन और वित्तीय सहायता जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं को भी जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, जिला उद्योग केंद्र (DIC), ITI और श्रम मंत्रालय सहित 9 सदस्यीय काउंसिल ने अपने जमीनी अनुभव साझा किए।

इस मौके पर एशियाई विकास बैंक (ADB), यूनिसेफ (UNICEF), दिल्ली सरकार, EY, Deloitte, ऑल इंडिया मैन्युफैक्चरर्स ऑर्गेनाइजेशन (AIMO) तथा ‘डिजिटल लेबर चौक’ और ‘अवसर’ जैसे उभरते स्टार्टअप्स के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *