Breaking News

AICC Reshuffle कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, खड़गे ने सौंपी नई जिम्मेदारियां

Ghaziabad गाजियाबाद 26 जून 2026)कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में नए प्रदेश प्रभारियों और मुख्य संगठकों की नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस संगठनात्मक फेरबदल का स्वागत करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के महासचिव ठाकुर अमर सिंह राठौर ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ठाकुर अमर सिंह राठौर ने नई जिम्मेदारियां संभालने वाले सभी शीर्ष पदाधिकारियों को बधाई देते हुए एक संक्षिप्त संदेश जारी किया जिनमें राजेंद्र गौतम (MLA) उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी, संजय दत्त हरियाणा के नए प्रभारी, लालजी देसाई ओडिशा के नए प्रभारी,बी वी श्रीनिवास भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष को अब अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल का मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है।

“आदिवासी कांग्रेस परिवार और देश भर के कार्यकर्ताओं को पूरा विश्वास है कि इन कर्मठ नेताओं के नेतृत्व में संगठन न सिर्फ और अधिक मजबूत होगा, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा जन-जन तक पूरी मजबूती के साथ पहुँचेगी।” ठाकुर अमर सिंह राठौर  महासचिव, महानगर कांग्रेस कमेटी, गाजियाबाद

इस फेरबदल को आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को जमीनी स्तर पर धार देने के एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *