Ghaziabad
गाजियाबाद(27 जून2026) ‘मिशन शक्ति’ टीम थाना सिहानी गेट ने शनिवार को राकेश मार्ग पर गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में एक विशेष महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से जागरुक किया इनमें, मिशन शक्ति प्रभारी खुशबू बालियान, उपनिरीक्षक त्रिवेणी, और महिला कांस्टेबल प्रीति व हिमांशी ने महिलाओं को 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) के महत्व को विस्तार से समझाया, टीम ने डिजिटल सुरक्षा और साइबर ठगी से बचने के उपाय साझा किए। साथ ही, उपस्थित महिलाओं को जागरूकता पंपलेट भी बांटे गए ताकि वे स्वयं जागरूक होने के साथ दूसरों को भी प्रेरित कर सकें।
मिशन शक्ति प्रभारी खुशबू ने कहा, “जागरूक महिला ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है। उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए हर समय प्रतिबद्ध है।”
गुलमोहर एनक्लेव RWA की पूर्व अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी ने सिहानी गेट पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से महिलाओं को बेहद उपयोगी और नई जानकारियां मिली हैं।
इस मौके पर कवल चौधरी, सुमन अग्रवाल, मधु, कविता, अंजुला, नीरू, सीमा सहित दर्जनों स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस तरह के आयोजनों को नियमित रूप से कराने की मांग की।