Breaking News

Making roads dust-free सड़कों को डस्ट फ़्री बनाने का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अभियान जारी

Greno ग्रेटर नोएडा (27 जून 2026) ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का सड़कों को डस्ट फ्री बनाने के लिए  विशेष संयुक्त सफाई अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ईडब्ल्यूएस फ्लैट सेक्टर 10 से आयरिश सोसाइटी तक और हनुमान मंदिर चौक के आसपास की सड़कों की सफाई की गई। इस विशेष अभियान में क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को भी शामिल किया गया। वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य राजेश गौतम ने बताया कि विशेष ससंयुक्तसफाई अभियान 11 जुलाई तक चलेगा। प्रथम चरण में 37 सड़कों की सफाई की जाएगी। इस अभियान में प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के साथ ही परियोजना और उद्यान विभाग की टीम भी शामिल है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *