लोकसभा चुनाव में अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए के सपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर ली है। इन स्टार प्रचारकों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिपंल यादव, जया बच्चन और आजम खाँ समेत सपा के कई बड़े नेता शामिल है।
सबसे अचंभे की बात तब हुई इस लिस्ट में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं रहा। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुलायम सिंह के नाम नहीं होने से सियासी गलियारों में कई तरह चर्चाएं होने लगी। लिस्ट में सपा संरक्षक के नाम न होने से लोगों के जहन में ये सवाल उठने लगे कि क्या सपा भी बीजेपी के नक्शे कदम पर चलकर वरिष्ठ नेताओं को राजनीति से दरकिनार कर रहे हैं।
क्या उत्तर प्रदेश में मुलायम युग का अंत हो गया है ? क्या उत्तर प्रदेश में बिना मुलायम के लोकसभा चुनाव जीत पाएगी सपा-बसपा गठबंधन की जोड़ी ? ऐसे बहुत से सवाल हैं जो लोगों के जहन में घूम रहे हैं ? इन सभी सवालों के जवाब जनता जरुर जानने के इक्छुक होगी।
देखिए समाजवादी पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
| 1 | अखिलेश यादव | राष्ट्रीय अध्यक्ष |
| 2 | रामगोपाल यादव | प्रमुख महासचिव |
| 3 | मोहम्मद आजम खां | राष्ट्रीय महासचिव |
| 4 | जया बच्चन | सांसद राज्यसभा |
| 5 | डिंपल यादव | सांसद लोकसभा, कन्नौज |
| 6 | राजेंद्र चौधरी | राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी/ पूर्व कैबिनेट मंत्री |
| 7 | रामगोविंद चौधरी | नेता प्रतिपक्षा विधानसभा, उत्तर प्रदेश |
| 8 | अहमद हसन | नेता प्रति पक्ष विधान परिषद, उततर प्रदेश |
| 9 | जावेद अली खां | सांसद राज्यसभा |
| 10 | विशंभर प्रसाद निषाद | सांसद राज्यसभा |
| 11 | सुरेंद्र नागर | सांसद राज्यसभा |
| 12 | तेजप्रताप यादव | सांसद लोकसभा, मैनपुर |
| 13 | नरेश उत्तम पटेल | प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश |
| 14 | मौलाना यासीन अली उस्मानी | राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा |
| 15 | मनोज पारस | विधायक उत्तर प्रदेश |
| 16 | महबूब अली | विधायक/पूर्व मंत्री |
| 17 | शाहिद मंजूर | पूर्व विधायक |
| 18 | कमाल अख्तर | पूर्व राज्यमंत्री (यूपी) |
| 19 | दयाराम प्रजापति | प्रदेश अध्यक्ष सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ (यूपी) |
| 20 | सरफराज खान | पूर्व प्रत्याशी सहारनपुर |
| 21 | संजय गर्ग | विधायक, सहारनपुर |
| 22 | कंवर हसन | कैराना, शामली |
| 23 | किरन पाल कश्यप | पूर्व विधायक |
| 24 | परवेज अली | सदस्य विधान परिषद, यूपी |
| 25 | संजय लाठर | सदस्य विधान परिषद, यूपी |
| 26 | राकेश यादव | सदस्य विधान परिषद, यूपी |
| 27 | आशु मलिक | सदस्य विधान परिषद, यूपी |
| 28 | राजपाल कश्यप | सदस्य विधान परिषद, यूपी |
| 29 | उमर अली खां | पूर्व सदस्य विधान परिषद, यूपी |
| 30 | रमेश प्रजापति | सचिव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सपा |
| 31 | जयवीर सिंह | पूर्व जिलाध्यक्ष, सपा मेरठ |
| 32 | गुलाम मोहम्मद | पूर्व विधायक |
| 33 | अशोक चौधरी | जिलाध्यक्ष, सपा शामली |
| 34 | जगपाल दास गुर्जर | पूर्व जिलाध्यक्ष, सपा सहारनपुर |
| 35 | रूद्रसेन | जिलाध्यक्ष सपा सहारनपुर |
| 36 | सुबोध नागर | जिला अध्यक्ष, सपा हापुड़ |
| 37 | सुधीर पंवार | पूर्व प्रत्याशी |
| 38 | सर्वेश कठेरिया | प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति, यूपी |
| 39 | आकिल मुर्तजा | राष्ट्रीय सचिव, सपा |
| 40 | जितेंद्र यादव | सदस्य विधान परिषद, यूपी |