nagar nigam ग़ाज़ियाबाद (25जनवरी 2025) गाजियाबाद नगर निगम निरंतर हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित होता जा रहा है इसी क्रम में अब नगर निगम के सभी प्रमुख अधिकारी और स्वास्थ्य व उद्यान विभाग की टीम वॉकी टॉकी से लैस हो गई है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने शुक्रवार को अधिकारियों व स्वास्थ्य और उद्यान विभाग की टीम को 250 वॉकी टॉकी वितरित किए इस मौके पर उन्होंने कहा कि वॉकी टॉकी से लैस होने के बाद जहां विभागों में आपस में समन्वय और पारदर्शिता बढ़ेगी वही जन समस्याओं के समाधान में भी निश्चित तौर पर गुणवत्ता पूर्वक तेजी आएगी।
इसके बारे में जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त अवनींद्र ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और उद्यान विभाग की टीम को विशेष रूप से वॉकी टॉकी दिए गए हैं। जिसके माध्यम से एक ही समय में अधिकारी पूरी टीम को निर्देशित करते हुए कार्य कर रहे हैं। नगर आयुक्त के नेतृत्व में सराहनीय पहल है। जिसका उपयोग जन समस्याओं के समाधान के लिए किया जा रहा है।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि उऩके नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम जन समस्याओं के समाधान पर त्वरित कार्यवाही का प्रयास निरंतर कर रहा है ।आधुनिक पद्धति का उपयोग करते हुए गाजियाबाद नगर निगम हाईटेक हो गया है। समस्याओं के समाधान में कम्युनिकेशन को मजबूती देने, संयुक्त टीम के साथ कार्य करने, के लिए वॉकी टॉकी उपकरण लाभदायक सिद्ध हो रहा है। मौके पर डॉ अनुज उद्यान प्रभारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, प्रकाश प्रभारी कामाख्या प्रसाद आनंद, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव मौजूद थे।