21 दिनों के लॉकडाउन के बावजूद उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस (कोविड-19) का ग्राफ हर दिन बढ़ता जा रहा है। इससे आम लोगों के साथ सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। ऐसे में योगी सरकार ने लॉकडाउन में और सख्ती करते हुए 15अप्रैल की रात 12 बजे तक के लिए राज्य के 15 जिलों के 104 हॉटस्पॉटको पूरी तरह से सील करने का निर्णय लिया है। यह आदेश आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। इन जिलों में अब लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ मीडिया, मेडिकल व पुलिस वालों को ही घर से निकलने की इजाजत होगी। सरकार ने इस संकट में मदद के लिए सामानों की होम डिलीवरी कराने का निर्णय लिया है।
इन 15 जिलों में हुए इलाके सील
15 जिलों के 100 से ज्यादा इलाकोंको पूरी तरह से सील करने का फैसला किया है। इनमेंलखनऊ के 11, आगरा के 22, गाजियाबाद के 13, गौतमबुद्धनगर के 12,वाराणसी के 4, शामली के 4, मेरठ के 7,बुलंदशहर के 3,सीतापुर का 1, बस्ती के 3 और सहारनपुर के 4 इलाके शामिल हैं।
राज्य में अब तक 343संक्रमित, इन 15 जिलों में 295केस
उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से 343 केस सामने आ चुके हैं। जिन 15 जिलों को पूरी तरह से सील किया गया है। यहां अब तक 295 केस मिल चुके हैं। जिनमें तब्लीगी जमातियों की संख्या 147 है। यादि 50 फीसदी से अधिक जमातियों ने यहां संक्रमण फैलाया है।
| शहर | केस | तब्लीगी जमाती |
| लखनऊ | 24 | 12 |
| आगरा | 64 | 38 |
| गाजियाबाद | 23 | 14 |
| गौतमबुद्धनगर | 58 | 00 |
| कानपुर | 08 | 07 |
| वाराणसी | 09 | 04 |
| शामली | 17 | 17 |
| मेरठ | 35 | 15 |
| बरेली | 06 | 00 |
| बुलंदशहर | 08 | 05 |
| फिरोजाबाद | 07 | 07 |
| महाराजगंज | 06 | 06 |
| सीतापुर | 08 | 08 |
| बस्ती | 08 | 00 |
| सहारनपुर | 14 | 14 |
| अन्य जगहों पर | 48 | 40 |
