Breaking News

राज्य में सबसे ज्यादा 63 केस; प्रशासन ने 25 क्षेत्रों में आवाजाही पर लगाई रोक, बेवजह घरों से निकलने पर होगी कार्रवाई



उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 10लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अबतक कोरोनावायरस (कोविड-19) से 324पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमित आगरा में हैं। यहां मरीजों की संख्या 63हो गई है। इसके चलते आगरा में जिला प्रशासन ने 25 क्षेत्रों में नो एंट्री लागू किया गया है। जबकि, 22 क्षेत्रों को रेड जोन घोषित किया गया है। यहां अब प्रशासन रोड या गली में घूमते हुए मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी।

मजिस्ट्रेट, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम बनी

आगरा में प्रशासन ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस व डॉक्टरों की विशेष टीम बनाई है। ये टीमें इन 25 क्षेत्रों में विशेष नजर रखेंगी। जबकि, कांटेक्ट सर्विलांस टीम ऐसे लोगों को चिन्हित करेगी, जिन्हें खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि, मास्टर प्लान रोड खंदारी, ताजगंज, नेशनल हाईवे-19 नगला पदी, रेलवे कॉलोनी कैंट को सील किया गया है। जबकि, 21 क्षेत्रों को आज सील कर दिया जाएगा।

आगरा में लाल रंग में दिखने वाले ये स्पॉट जहां से सबसे अधिक मरीज सामने आए।

डीएम ने बताया- किसी को जरूरी चीजों की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए नगर निगम में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। यहां से मॉनिटरिंग की जा रही है। हर दिन अनाज, सब्जी व दवाओं की शिकायतें मिलती हैं। सभी का निस्तारण किया जा रहा है। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जा रही है। डीएम ने कहा- यदि किसी को आपातकाल में घर से निकला पड़े तो उसे मास्क लगाना जरुरी होगा।

जमाती वाले यह हैं नौ क्षेत्र
आगरा में 31 से अधिक जमाती संक्रमित हैं। ये सभी आजमपाड़ा, मंटोला, हींग की मंडी, मगटई, तोपखाना, वजीरपुरा, गढ़ैया, साबुन कटरा, सीता नगर आदि क्षेत्रों से मिले हैं। इन सब क्षेत्रों की निगरानी सीधे पुलिस द्वारा की जाएगी। यह क्षेत्र भी रेड जोन में शामिल हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


ड्रोन कैमरे से आगरा में कोरोनावायरस प्रभावित इलाकों की नजर रखी जा रही है। यहां 25 क्षेत्रों को सील किया जा रहा है। आपातकाल परिस्थिति में ही मास्क लगाकर लोगों को घरों से निकलने की इजाजत है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *