Breaking News

CDO’s surprise visit मुख्य विकास अधिकारी का राजकीय पौधशाला कविनगर में सरप्राइज़ विज़िट

Ghaziabad गाजियाबाद (7जुलाई 2026) हरियाली को बढ़ावा देने और जनपद में किसानों को उन्नत किस्म के पौधे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी (CDO), गाजियाबाद ने राजकीय पौधशाला कविनगर का औचक और विस्तृत निरीक्षण किया । इस मौके पर उनके साथ जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने पौधशाला की विभिन्न गतिविधियों को देखा और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आगामी वृहद पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजकीय पौधशाला में भारी मात्रा में पौधे तैयार हैं। पौधशाला में वर्तमान में मुख्य रूप से कई प्रकार के उपलब्ध पाए गए, जिनमें फलदार पौधे: अनार, अमरूद और बेलपत्र, औषधीय व अन्य पौधे सहजन, कनेर आदि।

सीडीओ ने ‘जिला औद्यानिक मिशन योजना’ के अंतर्गत निर्मित मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भी गहनता से निरीक्षण किया।

सेंटर के सीडलिंग चैंबर में किसानों के उपलब्ध कराए उच्च गुणवत्ता वाले पौधे पाए गए, जिनमें लाल शिमला मिर्च, पीली शिमला मिर्च, टमाटर, ब्रोकली और तुलसी के पौधे शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान हार्डनिंग चैंबर में कुछ कमियां पाई गईं, जिसे मुख्य विकास अधिकारी ने बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस हार्डनिंग चैंबर को जल्द से जल्द क्रियाशील और ठीक कराया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने पौधशाला की सूरत बदलने और इसके व्यावसायिक व पर्यावरण लाभ को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को विशेष टास्क दिए जिनमें, पौधशाला में कलमी (Grafted) पौधों और मौसम के अनुसार सीजनल पौधों के उत्पादन को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए गए, स्वास्थ्य और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए औषधीय पौधों के ग्राफ को और बेहतर करने को कहा गया,पौधशाला परिसर की नियमित और बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए ताकि यहाँ आने वाले किसानों और आम नागरिकों को एक सुखद माहौल मिल सके।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *