भारतीय वायु सेना में शीर्ष कमान नए हाथों मे
New Delhi
नई दिल्ली (1 सितंबर 2026) भारतीय वायु सेना में 1 सितंबर, 2026 को दो वरिष्ठ अधिकारियों ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक व तकनीकी पदों का कार्यभार संभाला।
एयर मार्शल विवेक हांडे, एवीएसएम, वीएसएम, इन्होंने स्थायी प्रतिनियुक्ति पर महानिदेशक चिकित्सा सेवा (वायु) का पदभार ग्रहण किया। दिसंबर 1988 में कमीशन प्राप्त एयर मार्शल हांडे राष्ट्रीय ख्याति के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं तथा एएफएमसी पुणे, टाटा मेमोरियल अस्पताल और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं। तीनों सेनाओं में सेवा का अनुभव रखने वाले इस फ्लैग ऑफिसर ने आईएनएसएच ‘अश्विनी’ की कमान संभालने के साथ-साथ डीजीएएफएमएस कार्यालय में महानिदेशक (संगठन एवं कार्मिक) का पद भी संभाला है, एयर मार्शल केएए संजीब, एवीएसएम, वीएसएम,
इन्होंने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस (AOM) के रूप में कार्यभार संभाला और पदभार ग्रहण करते ही राष्ट्रीय समर स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तीन दशकों से अधिक के शानदार करियर में वे वायुसेना मुख्यालय में महानिदेशक (एयरक्राफ्ट), महानिदेशक (सिस्टम्स) और असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (मेंटेनेंस प्लान्स) जैसे प्रमुख पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।