Breaking News

agni missile भारत ने MIRV तकनीक के साथ रचा इतिहास, अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण

New Delhi  नई दिल्ली (9 मई 2026) भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से MIRV (मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेड री-एंट्री व्हीकल) तकनीक से लैस उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

मिसाइल ने हिंद महासागर में विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र में फैले कई लक्ष्यों को एक साथ निशाना बनाया, इसे DRDO की प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योगों के सहयोग से पूरी तरह स्वदेश में विकसित किया गया है, आधारित स्टेशनों के डेटा के अनुसार, मिसाइल ने प्रक्षेपण से लेकर प्रभाव तक सभी उद्देश्यों को पूर्णतः प्राप्त किया।

इस परीक्षण के दौरान DRDO के वरिष्ठ वैज्ञानिक और सेना के जवान मौजूद रहे। इस सफल मिशन के साथ ही भारत अब उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिनके पास एक ही मिसाइल से कई दुश्मनों को ध्वस्त करने की घातक MIRV क्षमता मौजूद है।

रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने सफल उड़ान परीक्षण के लिए डीआरडीओ, भारतीय सेना और उद्योग जगत की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए देश की रक्षा तैयारियों को और मजबूती मिलेगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *