NFDC & Sony उभरती प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच

एनएफडीसी और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने मिलाया हाथ

New Delhi नई दिल्ली (22 नवंबर 2026)  देश के उभरते लेखकों, कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोडक्शन हाउस को अपनी मौलिक कहानियां और विचार बड़े मंच पर लाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) ने ‘वेव्स बाजार‘ (WAVES Bazaar) के तहत एक विशेष साझेदारी की है, जिसका उद्देश्य देशभर की छिपी हुई रचनात्मक प्रतिभाओं को मनोरंजन उद्योग से जोड़ना है।
इस सहयोग के माध्यम से रचनाकार विभिन्न भाषाओं और प्रारूपों में अपनी मौलिक अवधारणाएं (ओरिजिनल कॉन्सेप्ट्स) सीधे इंडस्ट्री के दिग्गजों के सामने रख सकेंगे।

इस पहल पर प्रकाश डालते हुए एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक  धीरज सिंह ने कहा, “वेव्स बाजार” रचनात्मक प्रतिभाओं और उद्योग के बीच सार्थक संपर्क स्थापित करने का काम निरंतर कर रहा है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ यह सहयोग लेखकों, रचनाकारों और प्रोडक्शन हाउस के लिए विभिन्न भाषाओं और प्रारूपों में मौलिक अवधारणाएं प्रस्तुत करने के नए अवसर खोलता है।”

तलाश में सोनी पिक्चर्स
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री गौरव बनर्जी ने देश की रचनात्मक क्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा, “देशभर में अपार रचनात्मक प्रतिभा है और ऐसे विचार भी हैं, जिन्हें हमेशा स्थापित मंचों तक पहुंचने का अवसर नहीं मिल पाता। वेव्स बाजार के माध्यम से एनएफडीसी के साथ हमारी यह साझेदारी लेखकों और रचनाकारों के लिए अपनी मौलिक अवधारणाएं हम तक पहुंचाने के अधिक अवसर सृजित करने की दिशा में एक कदम है। हम दर्शकों के लिए नए दृष्टिकोणों और प्रभावशाली विचारों को खोजने के लिए उत्सुक हैं।”*

चयन प्रक्रिया?

माध्यम: इस पूरी प्रक्रिया और प्रविष्टियों का प्रबंधन एनएफडीसी के आधिकारिक ‘वेव्स बाजार’ पोर्टल ([https://wavesbazaar.com](https://wavesbazaar.com)) के माध्यम से किया जाएगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *