24 घंटे अधिकारियों की घाटों पर रहेगी ड्यूटी – डी एम
Ghaziabad
गाजियाबाद (14 नवंबर 2026) हिंडन नदी छठ घाट का निरीक्षण गाजियाबाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने किया सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया मौके पर पूर्वांचल समाज के श्रद्धालुओं के साथ तथा पुरबिया जनकल्याण परिषद समिति के सदस्यों के साथ पूजा अर्चना की गई छठ पर्व का शुभारंभ किया मौके पर डीएम तथा नगर आयुक्त ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से छठ पर्व मनाया जा रहा है गाजियाबाद नगर निगम पुलिस प्रशासन सभी विभाग संयुक्त रूप से कार्यवाही कर रहे हैं जिसके क्रम में शहर के सभी घाटों पर प्रकाश व्यवस्था पेयजल की व्यवस्था व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर किया गया है जिलाधिकारी ने उपस्थित जनों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी ।
नगर आयुक्त ने सफाई मित्रों के साथ सफाई अभियान चलाया साथ ही उपस्थित नगर निगम के अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए, नगर आयुक्त ने बताया कि लगभग 60 कैमरे निगरानी के लिए हिंडन प्रमुख छठ घाट पर लगाए गए हैं, 35 से 40 चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं, एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है इसी क्रम में श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है अस्थाई रूप से 200 से अधिक लिए लगाई गई हैं, रंग बिरंगी लाइटों से घाट कों सुंदर बनाया जाएगा, आकर्षण का केंद्र इस बार भी म्यूजिकल लेजर शो रहेगा जिसको पिछले वर्ष से और अधिक बेहतर किया गया है स्वास्थ्य विभाग ने डस्टबिन की व्यवस्था घाटों पर की है मुख्य घाट हिंडन पर चार से पांच मोबाइल टॉयलेट लगाए जाएंगे अर्पण कलश लगभग 10 रहेंगे 50 से अधिक सफाई मित्रों की ड्यूटी रोस्टर के क्रम में 24 घंटे के लिए लगाई गई है 10 सफाई नायकों की मॉनिटरिंग रहेगी इसके अलावा जलकल विभाग द्वारा स्थाई रूप से 60 टंकियां लगाई गई है, दो नाव रहेगी जो की आने वाली जलकुंभियों को हटाने का कार्य करेंगे, फूलों से भी घाट को सजाया जाएगा इसी के साथ रंग बिरंगी लाइटों से प्रमुख घाट हिंडन को सजाया जा रहा है इसके अलावा अन्य लगभग 80 घाटों पर गाजियाबाद नगर निगम की व्यवस्था बनी हुई है ।

गाजियाबाद नगर निगम महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार छठ पर्व को और अधिक भव्य बनाने में जुटा हुआ है डीएम तथा नगर आयुक्त के द्वारा छठ पर्व का शुभारंभ हिंडन घाट पर पूजा अर्चना के साथ किया गया मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे नगर आयुक्त ने निगम के सभी विभागीय अधिकारियों को छठ घाट के रूट पर विशेष रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए लगातार चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग को और अधिक प्रबल बनाने के लिए कहा गया 24 घंटे की ड्यूटी रोस्टर के क्रम में घाटों पर लगाई गई मौके पर गाजियाबाद नगर निगम से अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार वर टीम भी मौजूद रही।