महापौर, नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री को किया भेंट
Ghaziabad
गाजियाबाद (14 नवंबर 2026) गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण में स्वच्छ सिटी में नंबर वन रहा जिसके लिए गाजियाबाद महापौर सुनीता दयाल व नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया था महापौर नगर आयुक्त ने स्वच्छ सिटी का खिताब प्राप्त करने के उपरांत शहर वासियों तथा सफाई मित्रों को इसका श्रेय दिया गया, हिंडन एयरपोर्ट पर महापौर तथा नगर आयुक्त सहित निगम अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की साथ ही स्वच्छ सिटी पुरस्कार को उनको भेंट किया मौके पर अवनींद्र कुमार अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद महापौर व नगर आयुक्त का उत्साह वर्धन किया साथ ही इसी प्रकार शहर हित में स्वच्छता के प्रति बेहतर कार्यों को लगातार करते रहने के लिए मोटिवेट किया, मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद के निवासियों को भी स्वच्छता सर्वेक्षण में स्वच्छ सिटी में उत्तर प्रदेश में प्रथम आने पर शुभकामनाएं दीं ।

गाजियाबाद नगर निगम ने शहर में ट्रिपल आर मुहिम को बढ़ावा दिया ,जिसमें प्लास्टिक मुक्त अभियान, कूड़ा प्रथक्करण पर जोर, प्लांटेशन को वृद्ध स्तर पर बढ़ाया गया, शहर को धूल मुक्त बनाने का प्रयास किया गया जो की जारी है, इसके अलावा अनेक कार्य वायु गुणवत्ता सुधार के लिए भी किए जा रहे हैं स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर वासियों की भागीदारी और सफाई मित्रों की कड़ी मेहनत अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की योजना के क्रम में प्रथम पुरस्कार स्वच्छ सिटी के लिए प्राप्त हुआ है, महापौर, नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्राप्त पुरस्कार को भेंट किया।