Breaking News

जल्दी कैब के नाम पर ‘टिप’ वसूली पड़ी भारी

ओला पर 10 लाख का जुर्माना

New Delhi नई दिल्ली( 13 नवंबर 2026) राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला (ANI Technologies) पर यात्रा पूरी होने से पहले ही ‘टिप’ या ‘ऐड-ऑन’ के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगने के मामले में ) केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मुख्य आयुक्त निधि खरे और आयुक्त अनुपम मिश्रा की पीठ ने इसे अनुचित व्यापार व्यवहार और भ्रामक ‘डार्क पैटर्न’ मानते हुए इस सुविधा को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया है।

क्या था मामला?

डर का माहौल (कन्फर्म शेमिंग): बुकिंग के दौरान ऐप यह संकेत देता था कि अतिरिक्त राशि देने पर कैब जल्दी मिलेगी। प्राधिकरण के अनुसार, इससे यात्रियों विशेषकर अस्पताल, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे या रात में अकेले सफर करने वाले संवेदनशील उपभोक्ताओं में यह डर पैदा होता था कि पैसे न देने पर उन्हें राइड नहीं मिलेगी।
इंटरफेस भ्रामक: ऐप पर पूर्व-निर्धारित अधिक राशियां दिखाई जाती थीं, “उदार ऐड-ऑन!” जैसे संदेशों से उकसाया जाता था और इस संकेत को बंद (Close) करने का कोई विकल्प भी नहीं था। नाम बदलकर ‘टिप’ से ‘ऐड-ऑन’ करने के बावजूद मूल प्रथा जारी रही।

दूसरी कंपनियों पर भी शिकंजा
CCPA ने स्पष्ट किया है कि अग्रिम किराए के अलावा यात्रा से पहले किसी भी नाम से अतिरिक्त शुल्क नहीं मांगा जा सकता। इससे पहले इसी प्रथा के लिए रैपिडो (Rapido)  पर भी 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है, जबकि  उबर (Uber)  और  नम्मा यात्री (Namma Yatri) के खिलाफ जांच अभी जारी है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *