त्रिची एयरपोर्ट, दुर्लभ सरीसृपों की तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

New Delhi नई दिल्ली (28 अक्तूबर 2026) एक संयुक्त अभियान चलाकर डीआआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) और एआईयू (वायु खुफिया इकाई) ने त्रिची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 45 दुर्लभ जीवित सरीसृपों की तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है।

अधिकारियों ने खुफिया सूचना के आधार पर 26 अक्टूबर को बैंकॉक से कोलंबो होते हुए त्रिची पहुंचे दो भारतीय यात्रियों को हिरासत में लिया। जांच के दौरान उनके सामान में रखे 27 खाद्य पैकेटों के भीतर बेहोश अवस्था में छिपाए गए वन्यजीव बरामद किए गए।

बरामद सरीसृपों में 23 कॉर्न स्नेक, 16 बॉल पायथन, 5 अर्जेंटीना ब्लैक एंड व्हाइट टेगु और 1 स्नो व्हाइट इगुआना शामिल हैं। सभी वन्यजीवों को जब्त कर लिया गया है तथा दोनों आरोपियों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए त्रिची एआईयू को सौंप दिया गया है। डीआरआई की इस त्वरित कार्रवाई ने देश में अवैध वन्यजीव व्यापार के खिलाफ एजेंसियों की सतर्कता और मजबूत समन्वय को एक बार फिर साबित किया

है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *