Indian Railways भारतीय रेल में स्टेशन मास्टर के लिए बंपर भर्ती

New Delhi नई दिल्ली(28 अक्तूबर2026)  स्नातक पास युवाओं के लिए भारतीय रेल ने स्टेशन मास्टर बनने का शानदार अवसर निकाला है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN 08/2026) जारी कर देश भर के विभिन्न रेलवे जोनों में स्टेशन मास्टर के कुल 1,265 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एक बड़े नीतिगत बदलाव के तहत रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 से स्टेशन मास्टर पद के लिए एक समर्पित व पृथक भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिससे उम्मीदवारों को स्पष्ट पात्रता, परीक्षा पैटर्न और जोन-वार पदों की पारदर्शी जानकारी मिल सकेगी। कुल पद 1,265. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री, आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2026।

उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना, पाठ्यक्रम और दिशा-निर्देशों की जांच करने के बाद समय रहते अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *