Defamation case राहुल गांधी को बड़ी राहत

मानहानि मामले में विशेष MP-MLA अदालत ने किया बरी

New Delhi नई दिल्ली  (26 अक्तूबर 2026) मानहानि से जुड़े एक पुराने मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अदालत से बड़ी राहत मिली है। विशेष MP-MLA अदालत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सुनवाई करते हुए राहुल गांधी को बरी कर दिया है।

यह पूरा मामला वर्ष 2018 का है, जब राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को लेकर एक सार्वजनिक बयान में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान को लेकर उनके ख़िलाफ़ मानहानि की याचिका दायर की गई थी।

मामले की लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद, विशेष अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत राहुल गांधी को सभी आरोपों से दोषमुक्त करार दिया। अदालत के इस फैसले को राजनीतिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर कांग्रेस नेता के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *