गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई, बताया सुशासन की मिसाल
New Delhi
नई दिल्ली 7 अक्तूबर2026) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की ली गई पहली शपथ के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई दी।
शाह ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद तक की मोदी जी की यह यात्रा गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण और ‘पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ का प्रतीक बनी है। उन्होंने कच्छ के पुनर्निर्माण, 24 घंटे बिजली आपूर्ति और वाइब्रेंट गुजरात से लेकर केंद्र स्तर पर 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने, पक्के मकान, मुफ्त स्वास्थ्य कवर और हर घर जल जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियों को सुशासन का मिसाल बताया।