नेहरू क्रिकेट स्टेडियम का होगा कायाकल्प

ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक और आधुनिक सुविधाओं से  होगा लैस

Ghaziabad गाजियाबाद(5अक्तूबर 2026) जीडीए (गाजियाबाद विकास प्राधिकरण) के उपाध्यक्ष और सदर विधायक संजीव शर्मा ने रविवार को नेहरू क्रिकेट स्टेडियम का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और आमजन के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता और रखरखाव व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।

स्टेडियम को आधुनिक खेल एवं स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए कई अहम विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इसके तहत प्रमुख रूप से  ‘वॉकिंग ट्रैक का निर्माण व सुधार, ओपन जिम और वाटर कूलर की स्थापना, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम और शौचालयों की मरम्मत, हरित क्षेत्रों का विकास एवं परिसर को प्लास्टिक-मुक्त बनाना

जीडीए उपाध्यक्ष ने अनुरक्षण एजेंसी को नियमित सफाई और उच्च गुणवत्ता का रखरखाव सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही अभियंत्रण अनुभाग को सभी प्रस्तावित कार्यों का शीघ्र प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार कर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने को कहा, ताकि कार्य समयबद्ध तरीके से शुरू हो सकें। उनका उद्देश्य स्टेडियम को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक प्रमुख खेल परिसर बनाना है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *