41st Battalion PAC गांधी-शास्त्री जयंती पर 41वीं वाहिनी पीएसी को सौगात

डीजी ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

Ghaziabad गाजियाबाद (2 अक्तूबर2026)  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 41वीं वाहिनी पीएसी परिसर में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पीएसी के पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने जवानों को गांधी जी के ‘सत्य व अहिंसा’ और शास्त्री जी की ‘सादगी व कर्तव्यनिष्ठा’ को आत्मसात कर संविधान व जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया।

जवानों के कल्याण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में डीजी आलोक सिंह ने आधुनिक व वातानुकूलित कैफेटेरिया, सौंदर्यीकृत गेट नंबर-1 का लोकार्पण किया। साथ ही, ड्यूटी पर तैनात गार्ड कमांडर के हाथों नवनिर्मित गार्ड रूम का उद्घाटन कराकर जवानों का सम्मान बढ़ाया। इस दौरान मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों के लिए बनने वाले टाइप-2 के 64 नए आवासों का शिलान्यास भी किया गया।

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को पुरस्कृत किया गया और सलामी गार्ड को मिष्ठान वितरित हुआ। इस मौके पर डीआईजी पीएसी (मेरठ अनुभाग) कल्पना सक्सेना, सेनानायक दिनेश यादव, उपसेनानायक अरुण कुमार सिंह और सहायक सेनानायक प्रीति खरवार सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *