International Cricket Stadium इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का जीडीए उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Ghaziabad गाजियाबाद (21 सितंबर 2026) गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए)शहर में निर्बाध यातायात और सुगम कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रस्तावित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से आउटर रिंग रोड तिराहे तक करीब 900 मीटर लंबी और 45 मीटर चौड़ी सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। लगभग 5.61 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना को तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

जीडीए उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल ने वरिष्ठ तकनीकी अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए कार्य को समय-सीमा में पूरा किया जाए।

इस परियोजना से “जाम से मुक्ति: आउटर रिंग रोड से जुड़ने के बाद यह मार्ग बाईपास का काम करेगा। बाहरी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन मुख्य आबादी में प्रवेश किए बिना निकल सकेंगे, जिससे विशेष रूप से राजनगर एक्सटेंशन और शहर के मुख्य मार्गों पर जाम का दबाव काफी घटेगा।

सुगम कनेक्टिविटी: प्रस्तावित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तक दर्शकों व आम जनता के सुचारु आवागमन के लिए यह मार्ग रीढ़ साबित होगा।

जगमगाती सड़क: रात के समय यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़क के सेंट्रल वर्ज पर करीब 45 लाख की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा सड़क के दोनों किनारों पर भी लाइट लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।

जीडीए उपाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि निर्माण और प्रकाश व्यवस्था के सभी कार्य उच्च गुणवत्ता व आपसी समन्वय के साथ पूरे किए जाएं, ताकि भविष्य की यातायात आवश्यकताओं के लिए एक मजबूत और सुरक्षित ढांचा तैयार हो सके।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *