फ्लैट में लगी भीषण आग

लाखों का सामान जलकर खाक; जनहानि टली

Ghaziabad गाजियाबाद (17 सितंबर 2026) इंदिरापुरम के वैभव खंड के ‘पार्श्वनाथ मजेस्टिक’ आवासीय परिसर के एक फ्लैट में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि समय रहते फ्लैट खाली हो जाने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

इस बारे में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल ने बताया कि, वैशाली फायर स्टेशन पर दोपहर 1:32 बजे सोसाइटी के डी-ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर मौजूद फ्लैट न. डी-304  में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दो फायर टेंडर और एक वाटर बाउजर मौके पर पहुंचे।

दमकल कर्मियों ने तीसरी मंजिल तक होजलाइन बिछाकर फ्लैट में प्रवेश किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को आसपास के अन्य फ्लैटों में फैलने से रोक लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। इस हादसे में यह गनीमत रहा कि घटना के समय फ्लैट के अंदर कोई फंसा नहीं था और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *