कपड़ों के मोलभाव को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, कई घायल

Ghaziabad crime गाजियाबाद ( 15 सितंबर 2026) अंकुर विहार थाना क्षेत्र के डाबर तालाब चौकी के तहत संगम विहार में मनसा देवी मंदिर के नजदीक कपड़ों के मोलभाव को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामला  बढ़ने पर दोनों पक्षों ने  लाठी-डंडे, पाइप और सरियों से हमला किया । इस दौरान दो राउंड फायरिंग किए जाने की खबर से इलाके में दहशत फैल गई। घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए।
संगम विहार निवासी घर पर ‘ए.आर. कलेक्शन’ नाम से कपड़ों की दुकान चलाते हैं। रविवार रात करीब नौ बजे उनके दो बेटे दुकान के सामने कपड़े बेच रहे थे। इसी दौरान एक युवक कपड़े खरीदने पहुंचा और दाम को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक थोड़ी देर बाद  दर्जनभर लोगों के साथ वापस आधमका और इन लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर पिता और उनकी पत्नी  बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने दो राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई, जिसके बाद बाजार में भगदड़ मच गई और दुकानदार दुकानें बंद कर वहां से चले गए।
घटना की सूचना मिलते ही डाबर तालाब चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के पांच घायलों को 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। इन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
अंकुर विहार थाना प्रभारी योगेंद्र पंवार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों के पांच लोगों का मेडिकल कराया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *