DRI’s Major action राजस्व खुफिया निदेशालय की बड़ी कार्रवाई

पाकिस्तान मूल के सैंकड़ो  टन सूखे खजूर जब्त

New Delhi नई दिल्ली (14 सितंबर 2026) पाकिस्तान से सीधे आयात पर लगाए गए भारत सरकार के सख्त प्रतिबंधों को दरकिनार करने के एक बड़े प्रयास को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नाकाम कर दिया है। डीआरआई के अधिकारियों ने पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर नासिक के सीएफएस अंबड में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान मूल के 362 मीट्रिक टन से अधिक सूखे खजूर जब्त किए हैं।

दुबई के रास्ते देश में खपाने की  साजिश
जांच में सामने आया है कि मुंबई की एक फर्म ने आयात किए गए सूखे खजूर के ये 13 कंटेनर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के जेबेल अली बंदरगाह से भारत पहुंचे थे। पकड़े जाने से बचने के लिए आयात दस्तावेजों में हेराफेरी करते हुए इन खजूरों का मूल देश (कंट्री ऑफ ओरिजिन) यूएई को घोषित किया गया था, ताकि यह दर्शाया जा सके कि माल यूएई का है, न कि पाकिस्तान का।

प्रतिबंधों को चकमा देने की रणनीति नाकाम
भारत के पाकिस्तान से प्रत्यक्ष व्यापार और आयात पर लगाई गई पाबंदियों के बाद से तस्करी और गलत तरीकों से भारतीय बाजारों में पाकिस्तानी सामान भेजने के प्रयास लगातार सामने आ रहे हैं। डीआरआई की इस मुस्तैदी और सटीक खुफिया जानकारी ने स्पष्ट कर दिया है कि आयात नियमों का उल्लंघन करने वालों और देश की वाणिज्यिक सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के खिलाफ एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। जब्त किए गए खजूरों की इस विशाल खेप के मामले में फर्म और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *